देश

रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यक्त की संवेदना, कहा- ‘एक युग का अंत’

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. इस बीच उनके निधन पर देश के तमाम दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. केंद्रीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवत ने रतन टाटा के निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री रतन टाटा जी अब हमारे बीच नहीं रहे.

एक दूरदर्शी व्यवसायी और परोपकारी, जिन्होंने भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी, उनकी नैतिकता, सहानुभूति और करुणा की विरासत हमेशा प्रेरित करेगी. पूरे टाटा समूह परिवार और उन सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं जिनके जीवन को उन्होंने अपनी उदारता और दयालुता से प्रभावित किया. उन्होंने रतन टाटा के निधन को एक युग का अंत बताया है.

बाद में वह उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, आज श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. वे अपने आप में एक संस्था थे, हमारे देश के लिए दिया गया उनका योगदान बेमिसाल रहेगा. ओम शांति.

मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक रहे टाटा समूह के अध्यक्ष

बता दें कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. वह मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे. उसके बाद 2016-2017 तक एक बार फिर उन्होंने समूह की कमान संभाली. उसके बाद से वह समूह के मानद चेयरमैन की भूमिका में रहे थे.

उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला. व्यवहार में जितने सौम्य थे उतने ही बिजनेस मामलों को लेकर काफी सख्त भी थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

17 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

50 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago