Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार को श्रीलंका को 82 रन के बड़े अंतर से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया. अपने नेट रनरेट को पॉजिटिव करने के लिए भारत को 45 रन या उससे ज्यादा के अंतर से जीत की जरूरत थी और भारत ने उससे कहीं अधिक कर दिखाया. अब वह शान के साथ ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार शाम भारतीय बल्लेबाजों ने 172/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर सभी पांच गेंदबाजों ने इकोनॉमी रेट पांच से कम रखते हुए विकेट लिए. फील्डरों ने शानदार कैच लपके और श्रीलंका की पूरी टीम को 90 रन पर समेट दिया. भारत का नेट रनरेट अब 0.560 हो गया है.
दुबई की धीमी पिच पर भारत की सलामी जोड़ी ने 98 रन जोडे. स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जबकि शैफाली वर्मा ने 46 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने श्रीलंका के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया. अपने पहले दोनों मैच हार चुकी श्रीलंका की टीम दबाव में दिखी. उसने हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स के आसान कैच छोड़े.
भारत की ओर से आशा सोभना और अरुंधति रेड्डी ने 19-19 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए. श्रीलंका ने पावर-प्ले में अपने शीर्ष तीन विकेट खो दिए और 19.5 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई. शैफाली महिला अंतर्राष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन बनाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गईं.
ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ एक तीर से दो निशाने लगाने उतरेगा भारत
भारत ने 20 ओवर में 172/3 (हरमनप्रीत कौर 52 नाबाद, स्मृति मंधाना 50; अमा कंचना 1-29, चमारी अथापथु 1-34) ने श्रीलंका को 19.5 ओवर में 90 (कविशा दिलहारी 21; आशा शोभना 3-19, अरुंधति रेड्डी 3-19) को 82 रन से हरा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…