केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक
Union Minister Nisith Nisith Pramanik 2018 Case: सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और पंकज मित्तल की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः MP में 6 महिला जजों की बर्खास्तगी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने कलकता हाइकोर्ट की जलपाईगुड़ी पीठ के 4 जनवरी के आदेश पर यह सुनवाई की थी. बता दें कि कलकता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी पीठ ने गृह राज्य मंत्री को झटका देते हुए अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था. बता दें कि गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ 2018 में कूच बिहार जिले केे दिनहाटा पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था.
जानकारी के अनुसार 2018 में भीड़ ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. बता दें कि जब घटना हुई उस समय निसिथ प्रमाणिक टीएमसी में थे इसके बाद वे फरवरी 2019 में भाजपा में शामिल हो गए. फिलहाल निसिथ कूच बिहार से भाजपा के सांसद हैं और केंद्र में गृह राज्य मंत्री हैं.
यह भी पढ़ेंः शिकायत निजी कंपनी की, तो यहां सरकार की क्या भूमिका… सुप्रीम कोर्ट से सुखबीर बादल को बड़ी राहत
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…