Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Union Minister Nisith Nisith Pramanik 2018 Case: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उन्हें 2018 के एक मामले में यह राहत दी है.

Union-Minister-Nisith-Nisith-Pramanik-2018-Case

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक

Union Minister Nisith Nisith Pramanik 2018 Case: सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और पंकज मित्तल की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः MP में 6 महिला जजों की बर्खास्तगी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने कलकता हाइकोर्ट की जलपाईगुड़ी पीठ के 4 जनवरी के आदेश पर यह सुनवाई की थी. बता दें कि कलकता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी पीठ ने गृह राज्य मंत्री को झटका देते हुए अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था. बता दें कि गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ 2018 में कूच बिहार जिले केे दिनहाटा पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था.

2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे प्रमाणिक

जानकारी के अनुसार 2018 में भीड़ ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. बता दें कि जब घटना हुई उस समय निसिथ प्रमाणिक टीएमसी में थे इसके बाद वे फरवरी 2019 में भाजपा में शामिल हो गए. फिलहाल निसिथ कूच बिहार से भाजपा के सांसद हैं और केंद्र में गृह राज्य मंत्री हैं.

यह भी पढ़ेंः शिकायत निजी कंपनी की, तो यहां सरकार की क्या भूमिका… सुप्रीम कोर्ट से सुखबीर बादल को बड़ी राहत

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital