देश

’22 तारीख को प्रभु श्रीराम को विराजमान होने दीजिए, फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे’, साक्षी महाराज का बयान, सोनिया गांधी को लेकर कही ये बात

Ayodhya Ram Mandir: विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक ताजा बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को 22 जनवरी को अयोध्या आने की सलाह दी है. भाजपा सांसद ने कहा कि, वह प्रभु श्रीराम से अपने अपराधों और कांग्रेस के अपराधों की क्षमा मांगती हैं तो अच्छी बात है. साक्षी महाराज ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि, 22 तारीख को हमारे प्रभु श्री राम का विराजमान होने दीजिए फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे.

बता दें कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भ गृह में होगी. इसको लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश की सभी बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. वहीं सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है. इसी बीच उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का चौंका देने वाला बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा है, ”22 जनवरी को पूरा अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्या कुमारी तक भगवा, भगवा, भगवा… जय श्री राम हो जाएगा. 22 तारीख को हमारे प्रभु श्रीराम का विराजमान होने दीजिए फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे. मेरे प्रभु का दरबार है. उनके दरबार में जो कोई भी आएगा भूला भटका, उसका स्वागत है.”

भाजपा सांसद ने कहा कि हिमाचल में भी पहले बीजेपी की सरकार थी, लेकिन हमारी कुछ गलती रही होगी, जो अब वहां कांग्रेस की सरकार है. आने वाले समय में वहां फिर बीजेपी की सरकार होगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य का हुआ विरोध, सनातन विरोधी बयानों को लेकर जमकर हुई आलोचना, अखिलेश ने अंकुश लगाने का किया वादा

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

साक्षी महाराज ने विपक्ष के INDIA गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई गठबंधन नहीं है, यह ठगबंधन है. ये (विपक्षी दल) अपने आप को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने कहा है कि चोरी करने वाले, भ्रष्टाचार करने वालों से एक-एक रुपया वसूला जाएगा, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. चाहें वे बंगाल के हों, या बिहार के हों.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago