मनोरंजन

Jawan Box Office Collection Day 15: 15वें दिन SRK की फिल्म ने की जोरदार कमाई, तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’ जोरदार जलवा दिखा रही है. 15वें दिन फिल्म ने भारत में कुल 526 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘जवान’ अब ‘पठान’ के 543 करोड़ रुपये के ऑल टाइम होम रिकॉर्ड को चुनौती देगी. वर्ल्ड वाइड लेवल पर, ‘पठान’ ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि ‘जवान’ अभी भी 920 करोड़ रुपये पर है.

‘जवान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारी धूमधाम के बीच ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में जारी हुई। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे कई लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर पटाखे भी फोड़े। SRK-स्टारर यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। यह फिल्म दुनिया भर में 129.06 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे का गवाह बनी.

ये भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: अरदास सेरेमनी से कपल की तस्वीरें हुई वायरल, परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेंहदी

इस बीच वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. 15 दिनों में इसने 920 करोड़ रुपये कमाए। ‘जवान’ अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है. वहीं अब भारत में कलेक्शन 526.73 करोड़ कलेक्शन शाहरुख खान की फिल्म का हो गया है.

जानें अब तक का कलेक्शन

रिलीज से अब तक के कलेक्शन को देखें तो पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, पांचवे दिन 32.92 करोड़, छठे दिन 26 करोड़, सातवें दिन 23.2 करोड़ और आठवें दिन 21.6 करोड़ की कमाई फिल्म ने की, जिसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ देखने को मिला था. इसके बाद नौंवे दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़ और चौदहवें दिन 9.6 करोड़ का फिल्म ने बिजनेस किया है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

10 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

15 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

20 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

31 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

38 minutes ago