देश

UP Assembly Winter Session: अनुपूरक बजट में किसानों को सौगात, विश्वकर्मा श्रम सम्मान सहित कई योजनाओं के लिए किया गया प्रावधान

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का पहला बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से सदन में प्रस्तावित अनुपूरक मांग 2876067.38 लाख है, जिसमें राजस्व लेखा 1904639.11 लाख तथा पूंजी लेखा 971428.27 लाख है. इस अनुपूरक बजट में कई नई परियोजनाओं के लिए सरकार की तरफ से प्रावधान किए गए हैं.

सदन में अनुपूरक बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वित्तीय वर्ष 23-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का कुल आकार 2876067.38 लाख है. इसमें राजस्व लेखे का व्यय 19 लाख, 46 हजार, 39 करोड़ रुपये है. पूंजी लेखे का व्यय 9,714 करोड़ रुपए का है. प्रस्तावित अनुपूरक मांग मे नई मांग की कुल धनराशि 7,421.21 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सम्मिलित हैं. चालू योजनाओं मे इसके लिए 21 हजार 339.46 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे बताया है कि अनुपूरक बजट में किसानों के लिए भी प्रावधान किया गया है. बजट में किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसी के साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए भी अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, धर्म नगरी अयोध्या और किसानों के साथ औद्योगिक विकास पर फोकस

वहीं अनुपूरक बजट पेश होने से पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ” भाजपा सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा औऱ विभिन्न कार्य योजनाओं को हम पूरा करेंगे.”

अनुपूरक बजट में की गई घोषणाएं

योगी सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है. पीएम मित्र योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान पार्क की स्थापना के लिए 510 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

अनुपूरक बजट एक नजर में

वित्तीय वर्ष 2023-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 26 हजार 760 करोड़,67 लाख है.

राजस्व लेखे का व्यय – 19 लाख,46 हजार ,39 करोड़ रु है.

पूंजी लेखे का व्यय – 9,714 करोड़ रुपये का है.

प्रस्तावित अनुपूरक मांग मे नई मांग की कुल धनराशि – 7,421.21 करोड़ रु के प्रस्ताव सम्मिलित है.

चालू योजनाओं मे इस हेतु – 21 हजार 339.46 करोड़ रु के प्रस्ताव हैं. इस तरह से कुल बजट का आकार 2876067.38 लाख है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

11 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago