Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, औद्योगिक विकास पर फोकस

Lucknow: बजट में गन्ने बकाया भुगतान पर स्पेशल पैकेज लाने की संभावना है. पावर कारपोरेशन के लिए किसानों की सिंचाई का प्रावधान होगा.

फोटो-सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

UP Assembly Winter Session: बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के बीच 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया है. सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया. तो वहीं विधान परिषद में नेता सदन के रूप में ये जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निभाएंगे. सम्भावना जताई जा रही है कि सरकार का अनुपूरक बजट धर्म नगरी अयोध्या के साथ ही किसान और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है. यही नहीं 60 किमी नए लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भी इस अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बजट में फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने को लेकर भी प्रावधान किया जाएगा. 5 एक्सप्रेस-वे के किनारे 30 किमी की सड़कें बनेंगी. तो वहीं बजट में औद्योगिक गलियारों की स्थापना की प्राम्भिक राशि का भी प्रावधान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त आगरा-लखनऊ के साथ ही आगरा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए बजट का प्रावधान होगा. तो वहीं 4 लेन की 14 किमी चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भी बजट का प्रावधान होगा. इस बजट में किसानों के हित के लिए बजट मिलने की सम्भावना है. खबरों के मुताबिक, गन्ने बकाया भुगतान पर स्पेशल पैकेज लाने की संभावना है. पावर कारपोरेशन के लिए किसानों की सिंचाई का प्रावधान होगा. हेल्पलाइन, महिला डेस्क के लिए बजट के आसार भी हैं. तो वहीं नए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के वेतन के लिए प्रावधान होगा. वहीं इस बजट में मुफ्त बिजली के लिए भी प्रावधान करने की संभावना जताई जा रही है. त्वरित आर्थिक विकास के लिए अलग से पैकेज मिलने की भी उम्मीद है. इसी के साथ ही बजट में 15 लाख टैबलेट खरीद के लिए भी व्यवस्था करने की सम्ंभावना है. सड़कों की मरम्मत के लिए भी धनराशि मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly Winter Session: “बजट न खर्च करना सरकार की नाकामी…”, सत्र के पहले दिन अखिलेश ने दागे सवाल; स्थगित हुई यूपी विधानसभा

मालूम हो कि मंगलवार से शुरू हुए चार दिवसीय विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा के दिवंगत विधायक आशुतोष टंडन और 9 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई थी. इसी के बाद सदन स्थगित हो गई थी. चार दिवसीय सत्र के दौरान अनुपूरक बजट के अलावा 6 अध्यादेश को विधेयक के तहत पास करवाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital