देश

Greater Noida: सोसायटी में एक साथ अटकीं 2 लिफ्ट, अटक गईं 12 लोगों की सांसें, 35 मिनट तक फंसे रहे, जानें कैसे बचे?

Greater Noida: नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लगी लिफ्ट रुकने या अटकने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसकी वजह से यहां रहने वालों की समस्या बढ़ गई है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी से सामने आया है, जहां एक साथ दो लिफ्ट के रुक जाने के कारण 12 लोगों की सांसें 35 मिनट तक अटकी रहीं. वेस्ट के थाना बिसरख कोतवाली क्षेत्र से सामने आए इस मामले की वजह से सोसायटी के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है. तो वहीं इस मामले को लेकर भाजपा विधायक ने लिफ्ट कानून बनाने की मांग की है.

ये घटना मंगलवार को लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में हुई है. यहां लगीं दो लिफ्ट अचानक से सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच अटक गई. इस दौरान लिफ्ट के अंदर आठ स्कूली बच्चे सहित 12 लोग मौजूद थे. इन सभी लोगों को करीब 35 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका. इस सम्बंध में लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी निवासी व लिफ्ट में बच्चों के साथ फंसे पंकज कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग लिफ्ट में स्कूली बच्चे अपने परिजनों के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक अंदर फंसे रहे. पंकज ने बताया कि, लिफ्ट के अटकने के दौरान इमरजेंसी बटन ने भी काम करना बंद कर दिया था. उन्होंने जानकारी दी कि, दो अलग-अलग लिफ्टों में कुल 12 लोग फंसे रहे.

ये भी पढ़ें- UP News: फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

मेंटेनेंस वर्कर ने नहीं उठाया फोन

पंकज कुमार ने कहा कि लिफ्ट फंसने के बाद लिफ्ट मेंटेनेंस वर्कर को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया. इसके बाद उन्होंने लिफ्ट रुकने की सूचना सोसाइटी के वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजी. इसके बाद सोसायटी के अन्य लोग भागकर लिफ्ट के पास पहुंचे और लिफ्ट खोलने का प्रयास किया. पंकज कुमार ने बताया कि, लाइट चली जाने के कारण लिफ्ट अटक गई थी और जैसे ही लाइट आई, लिफ्ट ने काम करना शुरू किया और फिर फंसे लोग बाहर निकले.

BJP विधायक ने की कानून बनाने की मांग

बता दें कि लगातार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने और रुकने के मामले सामने आ रहे हैं. बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही RWA कोई ठोस कदम उठा रहा है. बिल्डर भी इस समस्या से जी चुरा रहे हैं. तो वहीं इस तरह की तमाम शिकायतें सामने आने के बाद गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने लिफ्ट कानून बनाए जाने की मांग की है. वह इस मांग को विधानसभा में भी उठा चुके हैं और सरकार भी इन हादसों को लेकर गंभीर है. माना जा रहा है कि इस सम्बंध में जल्द ही कानून सामने आ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

6 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

11 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

11 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

18 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

25 minutes ago