देश

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS Arrested 3 Suspects From Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल है. हर कोई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. इस बीच पूरा अध्योध्या शहर छावनी में बदल गया है. यूपी पुलिस के कमांडो और एटीएस मंदिर के चारों और सुरक्षा चक्र बना चुकी है. वहीं पीएसी की कई कंपनियां भी मंदिर के आस-पास तैनात है. हर आने-जाने वाले संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ेंः ‘रामलला पहले से विराजमान…’ गर्भगृह में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा क्यों? शंकराचार्य ने फिर उठाए सवाल

इस बीच यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से आईएस के संदिग्ध आतंकी फैजान को पकड़ा है. वहीं गुरुवार को अयोध्या से एटीएस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है. संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पूरे यूपी में एटीएस ने अलर्ट जारी किया है. संदेहास्पद व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

जानकारी देते हुए एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी हैं. अभी तक किसी आतंकी संगठन से इनका संबंध सामने नहीं आया हैं. सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आतंकियों का कनेक्शन कनाडा में मारे गए सुक्खा दुनके और आतंकी अर्श डल्ला से हैं. बता दें कि डल्ला को अभी-अभी सरकार ने आतंकी घोषित किया है. वहीं तीसरा शख्स राजस्थान के सीकर का है. अब एटीएस तीनों के अयोध्या आने का कारण तलाश रही है.

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

इस बीच खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी है. पन्नू ने यह धमकी ऑडियो मैसेज के जरिए दी है. पन्नू ने ऑडियो मैसेज में कहा है कि पुलिस ने अयोध्या से खालिस्तान समर्थक 2 युवको पकड़ा है. उसने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर समारोह में आपको कोई नहीं बचा पाएगा. जरूरत पड़ने पर राजनीतिक हत्याएं करेंगे. फिलहाल जांच यूपी एटीएस मैसेज से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः बंसीपहाड़पुर का संगमरमर….भूकंप भी नहीं हिला सकेगा नींव, जानें कितना मजबूत है राम मंदिर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

6 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

24 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

36 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

43 minutes ago