कार्रवाई करती पुलिस
UP News: जिले की बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर यूपी के अमरोहा जिले से सामने आई है, जहां परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को फ्री में देने के लिए आई पुस्तकों को रद्दी के भाव कबाड़ी को बेच दिया गया है. इस सम्बंध में वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) गीता वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है और पूरे मामले पर जांच बिठा दी है.
जानकारी के मुताबिक, मामला यूपी के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनैंटा का बताया जा रहा है. यहां एक लोगों के मकान से बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के सत्र 2022-23 की कक्षा एक से लेकर 8 तक की किताबें डीसीएम में भरी जा रही थी. बताया जा रहा है कि ये सरकारी किताबें गंगेश्वरी विकास खंड के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में बंटने के लिए आई थीं, जिन्हें कबाड़ में रद्दी के भाव बेच दिया गया. कुल 120 बंडल में रखी इन किताबों की संख्या सात हजार से अधिक बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- Dangri attack: डांगरी हमले को लेकर पुलिस की आतंकवादियों पर कड़ी नजर, जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम
ये किताबें फारुख के रिश्तेदार ने उसके घर पर रखीं थी, जो कबाड़ी का काम करता है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक के साथ ही फारुख को भी हिरासत में ले लिया. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं बीएसए गीता वर्मा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और पूरे मामले पर विभागीय जांच भी बिठा दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी कबाड़ी की तलाश में जुटी है. उसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, आखिर इन किताबों को रद्दी भाव बेचने के मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
इस सम्बंध में बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि कनैंटा गांव में किसी के व्यक्तिगत घर में सत्र 22-23 की किताबें पाई गई हैं. थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है. किसने किताबें रखीं और कौन लाया था, या किसने बेची थी, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल, इस सम्बंध में जांच कराने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…