देश

Kiren Rijiju: “2014 तक रोज घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आते थे,” लोकसभा में राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और समर्पण का भाव ‘‘गंगा नदी की तरह पवित्र’’ है. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष कितना गुमराह कर ले, लेकिन देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है.

कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि अफसोस की बात है कि कांग्रेस के नेता और कुछ सदस्यों ने ऐसी बातों का जिक्र किया जिसका अभिभाषण से कोई लेनादेना नहीं है. उनका कहना था, ‘‘सदन नियम से चलता है और इसकी एक परंपरा है. राहुल गांधी 2004 से इस सदन में हैं. उम्मीद कर रहा था कि राहुल जी अनुभवी होंगे, बहुत कुछ सीखें होंगे. जब सदन का दुरुपयोग होता है तो दुख होता है.’’

‘यात्रा करने के बाद अच्छी बातें बतानी चाहिए थी’

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा करने के बाद अच्छी बातें बतानी चाहिए थी. नकारात्मक बातें की गईं जिससे देश और सदन का कोई लाभ नहीं होगा.’’
केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, ‘‘इसमें कोई मतभेद नहीं है कि 2014 तक रोजाना घोटाले और भ्रष्टाचार की बात सामने आती थी. लोगों का नेताओं और सरकार पर विश्वास कम हो गया था. नरेन्द्र मोदी ने यह विश्वास फिर से कायम किया है.’’

यह भी पढ़ें-    PM Modi in Lok Sabha: कल कुछ लोग उछल रहे थे, उनको वापसी की गलतफहमी है- राहुल गांधी के बयान के बाद संसद में पीएम मोदी का पलटवार

उन्होंने कहा, ‘‘ जैसे गंगा नदी पवित्र है, प्रधानमंत्री जी की सोच और समर्पण भाव उसी तरह पवित्र है.’’ पिछले लोकसभा चुनाव में चौकीदार चोर है का नारा दिया गया तो जनता ने करारा जवाब दिया. मुझे लगा कि वह सीख लेंगे, फिर उससे बड़ी गलती कर रहे हैं. जनता पहले से भी ज्यादा बड़ा जवाब देगी.’’ कानून मंत्री रिजिजू ने आगे कहा ‘‘सदन में झूठ बोलने के लिए राहुल गांधी जी पर किसने दबाव बनाया? देश को समस्या नहीं है, समस्या इनको है.’’

मंत्री ने राहुल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री देश के काम के लिए विदेश जाते हैं. वह छुट्टियां मनाने नहीं जाते. हम जानते हैं कि राहुल गांधी किस लिए विदेश जाते हैं.’’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago