देश

Gonda News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले हत्या से दहला शहर, बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट

विशाल सिंह

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े दो युवकों पर हमला बोलकर एक को मौत के घाट उतार दिया है. इस हमले में दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं खबर ये भी आ रही है कि यह घटना उसी थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई है, जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम दोपहर करीब 3-4 बजे के करीब होने जा रहा है. बता दें कि आज ही इसी क्षेत्र में डिप्टी सीएम निकाय चुनाव के तहत अपने उम्मीदवार के पक्ष में रैली करने वाले हैं. इस घटना के बाद से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज के सेमरा कालोनी से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की सुबह ही मामूली कहासुनी में मारपीट के मामले में बीच बचाव करने गए एक युवक को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया. कालोनी के बीच दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी सामने आ रही है कि बड़गांव रेलवे कॉलोनी के रहने वाला आरिफ आरओ वॉटर सप्लाई का प्लांट लगा रखा है. वह एक निजी वाहन से शहर में पानी की सप्लाई का काम करता है, जबकि उसका भाई तारिक ठेकेदारी करता है.

ये भी पढ़ें- Article 370 के खत्म होने के बाद तेजी से बदल रही है जम्मू-कश्मीर की तस्वीर

मंगलवार की सुबह आरिफ के प्लांट से पानी लेकर अली (18) नाम का युवक साहबगंज मोहल्ले की तरफ जा रहा था. इसी बीच कुछ युवकों ने अली को रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे. उधर से निकल रहे तारिक ने अली को पिटता देखा तो वह बीच बचाव करने के लिए पहुंच गया. उसने अली की पिटाई कर रहे युवकों को अलग करने की कोशिश की तो युवक तारिक से भिड़ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान मारपीट कर रहे युवकों ने तारिक के सिर पर लोहे के साइलेंसर से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

तारिक के जमीन पर गिरते ही मारपीट कर रहे युवक भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तारिक और अली को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने तारिक को मृत घोषित कर दिया. जबकि अली को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. परिजनों की तरफ से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुटी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

7 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

7 hours ago