1.25 लाख गाय के गोबर वाले दिए से जगमगाएगा दीपोत्सव
अयोध्या के दीपोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार गाय के गोबर से बने 1.25 लाख दीये जालाए जाएंगे. सोमवार को प्रदेश के पशु धन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ ही IAS अफसर विशेष सचिव पशुधन देवेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोबर से बने दीप (गोदीप) को भेंट किया है. अयोध्या में इस बार दीपावली पर करीब सवा लाख गोदीप प्रज्जवलित किये जाएंगे. प्रदेश शासन की ओर से उसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोदीप प्रतीकात्मक रूप में भेंट की गई.
प्रदेश सरकार के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय विश्व की माता है. गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है. वहीं गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है, गौमूत्र में गंगा मैया बसती हैं. गृह दोष अथवा अमंगल की स्थिति में गोमूत्र के छिड़काव से वास्तु दोष दूर व सुख-शांति, समृद्धि आती है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गोदीप जलाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेगी.
योगी सरकार ने लोगो से भी अपील की कि गोबर से बने दीप ही जलाएं. लोगों से कहा गया कि दीपावली पर गाय के गोबर से निर्मित 9 दीप घरों में जरूर जलाएं. यह प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली हैं. इससे परिवार में गृह ‘शांति’ व समृद्धि का वास होगा. वहीं दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 प्रमुख मंदिरों में भी लगभग 50 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे. यह योजना पहले से बनाई जा रही है. राम जन्मभूमि पर 51 हजार और हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे. कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, रामजानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरतकुंड (नंदीग्राम) समेत कई मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…