मेरठ के हस्तिनापुर में बड़ा नाव हादसा
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है.ये दुखद घटना भीमकुंड गंगा घाट पर आज सुबह करीब 8 बजे हुई.इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया.खबर लिखे जाने तक कई लोग लापता बताए जाते हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और NDRF की टीम लगी हुई है, वहीं डीएम और एसएसपी मौके पर हैं.
घटनाक्रम के मुताबिक करीब दो दर्जन लोग नाव से गंगा के दूसरे छोर पर जा रहे थे, इसी दौरान जय्दा दबाव के कारण नाव डूब गई. नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया. वहीं आनन-फानन कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग अभी लापता है. वहीं गंगा में हुए हादसे की खबर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ नाव हादसे का संज्ञान लिया है.उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.वह लगातार अफसरों के संपर्क में हैं. उन्होंने साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं
सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार आकांक्षा जोशी साहित दर्जनों अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उधर, बचाव कार्यों के लिए बिजनौर ओर मुरादाबाद से गोताखोर बुलाए गए हैं एसडीएम चांदपुर और सीओ चांदपुर भी मौके पर मौजूद हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…