Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी: 1.25 लाख गाय के गोबर वाले दिए से जगमगाएगा दीपोत्सव, जानिए कैसी है तैयारी 

1.25 लाख गाय के गोबर वाले दिए से जगमगाएगा दीपोत्सव

अयोध्या के दीपोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार गाय के गोबर से बने 1.25 लाख दीये जालाए जाएंगे. सोमवार को प्रदेश के पशु धन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ ही IAS अफसर विशेष सचिव पशुधन देवेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोबर से बने दीप (गोदीप) को भेंट किया है. अयोध्या में इस बार दीपावली पर करीब सवा लाख गोदीप प्रज्‍जवलित किये जाएंगे. प्रदेश शासन की ओर से उसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोदीप प्रतीकात्मक रूप में भेंट की गई.

गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास

प्रदेश सरकार के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय विश्व की माता है. गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है. वहीं गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है, गौमूत्र में गंगा मैया बसती हैं. गृह दोष अथवा अमंगल की स्थिति में गोमूत्र के छिड़काव से वास्तु दोष दूर व सुख-शांति, समृद्धि आती है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गोदीप जलाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेगी.

योगी सरकार ने लोगो से भी अपील की कि गोबर से बने दीप ही जलाएं. लोगों से कहा गया कि दीपावली पर गाय के गोबर से निर्मित 9 दीप घरों में जरूर जलाएं. यह प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली हैं. इससे परिवार में गृह ‘शांति’ व समृद्धि का वास होगा. वहीं दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 प्रमुख मंदिरों में भी लगभग 50 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे. यह योजना पहले से बनाई जा रही है. राम जन्मभूमि पर 51 हजार और हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे. कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, रामजानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरतकुंड (नंदीग्राम) समेत कई मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital