देश

UP: होम स्टे, लॉज और WiFi…पर्यटकों को आकर्षित करेंगे यूपी के गांव, टूरिज्म को लेकर योगी सरकार का ‘मास्टर प्लान’

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा कदन उठाने जा रही है. पर्यटन के विकास के लिए अब गांव में भी ‘होम स्टे’ की व्यवस्था शुरू की जाएगी. इसके अलावा लोग अपने घरों को लॉज में बदल सकते है. प्रदेश की नई पर्यटन नीति को इसमें शामिल किया गया है. यूपी सरकार की कैबिनेट में इस पर्यटन नीति को मंजूरी दी गई है. अब उत्तरप्रदेश के गांव में ‘होम स्टे’ के अलावा संस्कृति और खानपान की भी व्यवस्था मिलेगी. नई पर्यटन नीति के अनुसार आप अपने गांव में नए होम स्टे, लॉज यो कोई नया होटल बना सकते हैं.

क्या होगा फायदा ?

योगी सरकार की इस पर्यटन नीति से गांव का विकास एक नए स्तर पर पहुंच जाएगा. ऐसा करने से दूर शहरों के लोग भी आप के गांव में घूमने आएंगे. इसके लिए गांव के लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया जाएगा बल्कि वो अपने घर को कैसे ‘होम स्टे’ में बदल सकते है, इसके लिए उनको सुविधाएं भी दी जाएंगी. गांव के घरों को होटल या लॉज के रूप में बदल दिया जाएगा. जिससे प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. जब लोग शहर से गांव घुमने आएंगे तो इससे ईको और रूलर टुरिज्म आगे बढ़ेगा

गांव में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी

गांवों को कैसे विकसित किया जाएगा, इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. सरकार गांवों को वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस करेगी. इसके अलावा अप्रोच रोड पर भी सरकार काम करेगी. जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा. गांव में आने वाले पर्यटकों को जरुरत के हिसाब से सभी सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी. अक्सर प्रदेश के बड़े शहरों में रोजगार के लिए काफी भीड़ भाड़ देखी जाती है और उसी से छुटकारा पाने के लिए लोग भीड़ से बचने के लिए गांव जा सकते है. जहां पर्यटकों को एक शांत वातावरण मिल सकेगा

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

17 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago