UP News
UP News: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है. यूपी टूरिज्म प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर वेडिंग डेस्टिनेशन और फिल्म प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में यूपी पर्यटन चार दिवसीय ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के वेंडिंग और फिल्म निर्माण स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 21 से 23 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेगा. यह कॉन्फ्रेंस 4 दिन तक आयोजित की जाएगी. आईकॉनिक द्वारा जीडीईसी वैश्विक स्तर पर वेडिंग और फिल्म प्रोडक्शन का सबसे बड़ा आयोजन है.
उत्तर प्रदेश पर्यटन ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस के द्वारा प्रदेश में उपस्थित वेडिंग और अन्य मनमोहक पर्यटन स्थल को बढ़ावा देगा, जिससे कि वेडिंग और फिल्म निर्माण के द्वारा b2b बिजनेस में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ सके. गौरतलब है वेडिंग और फिल्म निर्माण उत्तर प्रदेश आगे बढ़ता है तो स्थानीय लोगों को भी बड़े स्तर पर रोजगार मुहैया होगा.
आयोजन में उत्तर प्रदेश के मनमोहक और आकर्षक वेडिंग स्थल को उत्तर प्रदेश टूरिज्म प्रदर्शित करेगा , जिससे कि उन सभी स्थलों को अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू पर्यटकों के सामने प्रदर्शित कर एक मंच तैयार होगा. जीडीएस वेडिंग और फिल्म निर्माण का बड़ा बाजार उपलब्ध कराता है जिसकी उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं. इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्धि संस्कृति ,अनूठी विरासत और लुभावनी शिल्प कौशल को उत्तर प्रदेश पर्यटन बढ़ावा देने का काम करेगा.
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को विश्व स्तर पर सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है. इस मंच से हम राज्य के मनमोहक पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेंगे जिससे कि प्रदेश की आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…