देश

UP News: अब इस मामले में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बन गया देश का नम्बर वन राज्य, जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रदेश में अच्छे कार्यों को लेकर रिकार्ड बना रही है. इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में राज्य नम्बर वन बन गया है. खबरों के मुताबिक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच करोड़ लाभार्थियों के कार्ड बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया और इसी के साथ ही यूपी के माथे पर एक और रिकार्ड का तिलक लग गया है. इस तरह से योगी सरकार की उपलब्धियों में एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया है. इस सम्बंध में सीएम ऑफिस से जानकारी शेयर की गई है.

उत्तर प्रदेश की इस उपलब्धि को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी और कहा, ‘प्रदेश वासियों को बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने 5 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.’ उन्होंने आगे कहा कि, यह उपलब्धि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में पात्र जन तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच को सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प की एक झांकी है. ‘नए उत्तर प्रदेश’ में धनाभाव के कारण कोई निर्धन इलाज से वंचित न रहे, यह डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है.’

ये भी पढ़ें-UP Paper Leak Case: पेपर लीक के तीन बड़े मामलों से हिला यूपी का पूरा सिस्टम, अब अभ्यर्थियों ने की ये मांग

जानें अब तक कितने बने आयुष्मान कार्ड

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जोर दे रही है. यही कारण है कि आज राज्य ने इस सम्बंध में नया रिकार्ड बनाया है. उन्होंने प्रदेश के हर नागरिक के लिए आयुष्मान कार्ड दिए जाने के निर्देश दिया है. आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज इसकी मदद से करा सकते हैं. आंकड़ों को देखें तो यूपी में अब तक 5,00,17,920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. यूपी के करीब 3716 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत आते हैं. इस योजना के तहत अब तक 34,81,252 हेल्थ क्लेम किए गए हैं, जिनमें से 32,75,737 लोगों को हेल्थ क्लेम का भुगतान भी किया जा चुका है. इस तरह से कुल मिलाकर 92.48 फीसद क्लेम का निस्तारण किया जा चुका है.

अयोध्या में बने इतने कार्ड

बता दें कि, आयुष्मान कार्ड के मामले में राम नगरी अयोध्या भी तेज गति से दौड़ रही है. इस जनपद में 16 सरकारी और 19 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है. यहां पर अब तक क़रीब 8,37,700 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इस योजना के अंतर्गत अयोध्या में पंचायत सहायक, कोटेदार एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर मोबाइल एप के ज़रिए ये कार्ड बनवाए गए हैं.

जानें क्या मिल रही है सुविधा

बता दें कि, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये के मुफ्त उपचार कराए जाने की सुविधा दी जा रही है. पांच साल पहले इस योजना को लागू किया गया था. बीते साल 17 सितंबर 2023 तक यूपी में 3.06 करोड़ कार्ड ही बने थे लेकिन इन आठ महीनों में अभियान चलाकर जरुरतमंदों का कार्ड बनवाया गया है. इस तरह से सर्वाधिक 1.94 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago