देश

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS किए गए इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर यूपी में राजनीतिक दलों की तैयारी के बीच ही बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेरबदल किया है. 15 IAS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर इधर से उधर कर दिए गए हैं. सरकार से प्राप्त सूची के मुताबिक, झांसी मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है. तो वहीं आईएएस रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है.

तो दूसरी ओर बी.एल. मीणा को प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम की जिम्मेदारी सौंपी गई है और राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता का जिम्मा दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे. आईएएस चैत्रा वी. अलीगढ़ की मंडलायुक्त बनाई गई हैं. तो वहीं रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने हैं और आईएएस विमल दुबे को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है.

वहीं पी. गुरू प्रसाद प्रमुख को सचिव राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बने हैं. रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने हैं. तो वहीं आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज ले लिया गया. तो दूसरी ओर राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने हैं. बता दें कि इससे पहले सोमवार को अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और अश्वनी पांडेय को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था.

ये भी पढ़ें-UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की बढ़ी मुश्किलें, एक और नेता ने थामा सपा का हाथ, इस तरह हरा दिया था अखिलेश के भाई को

चुनाव आयोग भी जुटा तैयारी में

बता दें कि जहां एक ओर राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी ओर चुनाव आयोग भी तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि, 15 से 20 मार्च के बीच चुनाव की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी. बता दें कि 2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव को लेकर 10 मार्च को कार्यक्रम की घोषणा की गई थी और 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच सात चरणों में वोटिंग हुई थी और 23 मई को मतगणना हुई थी. तो वहीं वर्तमान की लोकसभा चुनाव का कार्यक्राल मध्य जून में समाप्त होने जा रहा है. इस लिहाज से चुनाव आयोग के पास पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार करीब 15 दिन का वक्त अधिक है. उसी हिसाब से तैयारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

38 minutes ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

1 hour ago