महादेव सट्टा एप.
Mahadev Satta App: केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने दिल्ली-एनसीआर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महादेव सट्टा एप (Mahadev Online Satta App) से जुड़े केस में दिल्ली एनसीआर समेत कुल 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक सर्च ऑपरेशन का दायरा जांच एजेंसी ईडी के द्वारा आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हरियाणा के गुरुग्राम में भी छापेमारी की जा रही है. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी के द्वारा 28 फरवरी की देर शाम तक इस मामले में औपचारिक तौर पर तमाम जानकारियां साझा की जाएंगी.
बीते साल नवंबर में महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले की आंच डाबर ग्रुप के निदेशक मोहित बर्मन तक पहुंची थी. उस वक्त मुंबई पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की थी. जिसमें 32 लोगों के नाम शामिल थे. बताया जाता है कि इस सट्टेबाजी घोटाले में मोहित बर्मन का भी नाम शामिल है.
ऑनलाइन महादेव सट्टेबाजी एप का कनेक्शन विदेश से भी बताया जाता है. इसके प्रमोटर विदेश में भी बैठे हैं जो अपने साथियों की मदद से भारत में ये सट्टेबाजी एप चला रहे हैं. इस मामले में ईडी ने पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. साथ ही साढ़े चार सौ (450) करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी. बीते साल ईडी प्रमुख को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्च के लिए बड़ी मात्रा में नगदी ले जाई जा रही है. जिसके तार संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े थे.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को CBI का समन, जानें क्या है मामला
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, पहली हरित नौका को दिखाई हरी झंडी
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…