Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, इलाज के दौरान सिपाही की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर

कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह यादव (32) शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सैनी बस स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

इलाज के दौरान हुई सिपाही की मौत

पुलिस ने बताया कि बलबीर सिंह यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना देकर, विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ का शिवसेना ने किया विरोध, संजय राउत बोले- बीजेपी को हर जगह हिंदुत्व करना है, विक्रम साराभाई…

गाड़ी के पास खड़े सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर

कौशांबी में रोडवेज बस स्टॉप के सामने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. स्थानीय लोग सिपाही को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन, सिपाही ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सिपाही की मौत से पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital