बरेली पुलिस
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में तमाम कार्रवाईयों के बावजूद कट्टरपंथी माहौल खराब करने में जुटे हैं. पहले फेसबुक पर भगवान श्रीराम का अपमान करने वाला वीडियो शेयर किया तो अब इंस्टाग्राम पर धर्म से जुड़ा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आ रहा है. इसको लेकर बरेली में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ और इसी मामले में पुलिस ने रविवार को 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला शीशगढ़ कस्बे से सामने आया है.
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि पिछले शुक्रवार को शीशगढ़ कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा नौ के एक छात्र ने हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इसके बाद मामला बढ़ गया और इस पोस्ट की प्रतिक्रिया में बहुसंख्यक समुदाय के नौवीं कक्षा के ही एक छात्र ने भी ऐसी पोस्ट शेयर कर दी, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हों. इसी के बाद ये मामला तूल पकड़ने लगा और फिर धीरे-धीरे दोनों ही समुदाय के लोग भड़क गए और फिर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने टिप्पणी करने वाले किशोर के मकान को घेर लिया और उस पर जमकर पथराव कर दिया. इस पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी उपद्रवियों ने बवाल किया, लेकिन जैसे-तैसे पुलिस ने उस वक्त मामला शांत करा दिया.
पुलिस अधीक्षक देहात ने आगे बताया कि उस वक्त मामला शांत हो गया था लेकिन शनिवार की रात को इसी मामले को लेकर फिर से एक किशोर ने सोशल मीडिया पर रात 10 बजे बरेली बस अड्डे पर एकजुट होने की अपील की और ये सभी पूरी तरह से बवाल करने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया और सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसी के साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार उपद्रवियों की उम्र 16 से 21 साल है. इनमें से चार को बाल सुधार गृह में भेजा गया है जबकि अन्य को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है और इस मामले मे पुलिस बराबर नजर बनाए हुए है और अन्य उपद्रवियों की लगातार तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…