देश

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी दलों की मुंबई में होने वाली बैठक में AAP शामिल होगी या नहीं, जानिए केजरीवाल ने क्या कहा

INDIA Alliance: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होंगे. मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे मुंबई जाएंगे, उसके बाद नतीजे सबके सामने रखेंगे.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है. अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A)’ की यह तीसरी बैठक होगी.

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में होने वाली बैठक बेंगलुरु में आयोजित बैठक के प्रारूप में होगी, जिसमें नेता 31 अगस्त को अनौपचारिक बातचीत करेंगे और उसके बाद अगले दिन मुख्य बैठक होगी. ‘इंडिया’ खेमे की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी बैठक पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी. इस बैठक की मेजबानी महा विकास आघाड़ी गठबंधन के तीन घटक दलों – कांग्रेस के समर्थन से, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा के शरद पवार गुट द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है.

बेंगलुरु में आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 26 दलों की लगभग चार घंटे तक चली बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि समन्वय के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी और मुंबई में अगली बैठक में एक संयोजक का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: “लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते हैं”, किसानों ने घर के बाहर किया प्रदर्शन तो अधिकारियों पर भड़क गए MLA पंकज सिंह

कांग्रेस के बयान के बाद भड़क गई थी आम आदमी पार्टी

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की नेता अलका लांबा ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के तेवर तल्ख हो गए थे. पार्टी के नेताओं ने कहा था कि अगर कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना है तो फिर इंडियाय गठबंधन की बैठक में भाग लेना समय की बर्बादी होगी. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि आम आदमी पार्टी इस बैठक से दूरी बना सकती है. हालांकि अब AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे मुंबई की बैठक में शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

20 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

34 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago