Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
Shubman Gill IND vs AUS: शुभमन गिल ने 2023 में अपनी फॉर्म अब तक कायम रखी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल का अपना पांचवां शतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जैसे ही गिल ने अपना शतक पूरा किया वह एक साल में सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए. युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक शानदार अंदाज में पूरा किया. यह भारत में उनका पहला टेस्ट शतक है. अपने शतक में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का मारा है. पहली पारी में शुभमन गिल 235 गेंद में 128 रन बनाकर आउट हुए.
शुभमन गिल ने फिर दिखाया दम
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अहमदाबाद टेस्ट को जीतना जरूरी है. पहले दो दिन का खेल पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. हालांकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काउंटर अटैक किया. इसमें सबसे बड़ा रोल टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का है. उनकी शतकीय पारी के दम पर भारत ने इस मैच में वापसी की और अब लग रहा है कि इस मैच में अब भी पासा पलट सकता है.
ये भी पढ़ें: RCB: आखिर क्यों..? IPL से लेकर WPL… हर जगह वही हाल, स्मृति मंधाना-विराट कोहली निराश!
23 साल के इस बल्लेबाज ने तोड़े कई रिकॉर्ड
2023 में शुभमन गिल के शतक
-116 श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम वनडे
-208 न्यूजीलैंड, हैदराबाद वनडे
-112 न्यूजीलैंड, इंदौर वनडे
-126 न्यूजीलैंड, अहमदाबाद टी20
-128 ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद टेस्ट
गिल के नाम 1 साल में तीनों फॉर्मेट में शतक
शुभमन गिल एक ही साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं.
गिल ने तोड़ा युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड
गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 7वां शतक रहा. गिल अभी 23 साल के हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में इस उम्र में शतक लगाने के मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया. युवराज सिंह ने इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 6 शतक लगाए थे.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…