देश

UP News: CM योगी ने सरकारी कर्मचारियों को 12 महीने में एक बार फिर दिया तोहफा, बढ़ा दिया गया महंगाई भत्ता

UP News: यूपी के राज्य कर्मचारियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने 12 महीने के अंदर दूसरी बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस बड़े फैसले की घोषणा की है. उनके इस फैसले के बाद यूपी के 16.35 लाख कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले 11 लाख लोगों के घरों मे खुशी की लहर है.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की डीए में की गई बढ़ोतरी को मंजूरी भी दे दी गई है. यानी मई 2023 से राज्य के 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. साथ ही पेंशन पाने वाले लोगों की रकम में भी इसी महीने से बढ़ोत्तरी हो जाएगी और उनको भी इसी महीने से बढ़ी पेंशन मिलेगी.

मालूम को कि इसकी जानकारी खुद सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार में सेवारत 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों एवं 11 लाख पेंशनरों के व्यापक हित में, प्रदेश सरकार द्वारा 01 जनवरी, 2023 से देय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर में 4% की वृद्धि करते हुए इसे 38 % से बढ़ाकर 42% करने का निर्णय लिया गया है.’

ये भी पढ़ें- भारत आज दुनिया के सपनों को मूर्त रूप दे रहा है: गुजरात में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल के अंतराल में दूसरी बार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को डीए का तोहफा दिया है. इससे पहले साल 2022 में अक्टूबर के महीने में योगी आदित्यनाथ सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. साथ ही बोनस भी दिया था. गौरतलब है कि बीते वर्ष में यूपी की सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को दिवाली का तोहफा दिया था और इसी कड़ी में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि भी की थी. तब सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों अथवा पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया था. इसी के साथ सीएम ने महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा था कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

11 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

47 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago