बिजनेस

गुजरात के GIFT City में शिफ्ट होगी SGX Nifty, NSE ने दी जानकारी

सिंगापुर एक्सचेंज से NIFTY 50 के SGX Nifty को डीलिस्ट करने की तैयारी चल रही है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)  ने 16 मई को इस बात की जानकारी देते हुए इसे गुजरात की गिफ्ट सिटी में शिफ्ट करने की जानकारी दी. एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मिल चुका है और 3 जुलाई से SGX Nifty का नाम गिफ्ट सिटी हो जाएगा. इसके साथ ही SGX Nifty के सभी ऑर्ड्रस गिफ्ट सिटी NSE IFSC को ट्रांसफर कर दिये जाएंगे. सिंगापुर एक्सचेंज ने पिछले महीने ही इसका ऐलान कर दिया था.

ये भी पढ़ें- जुलाई के महीने में मिल सकती है खुशखबरी !  सरकार फिटमेंट फैक्टर पर कर रही है विचार

SGX NIFTY पर कब से बंद होगी ट्रेडिंग-

SGX ने कहा कि एक्सचेंज की ओर से सभी ओपन पोजीशन्स को 30 जून 2023 को ऑटोमैटिक तरीके से माइग्रेट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही लिक्विडिटी स्विच की प्रक्रिया को पूरा करने के क्रम में NSE IFSC Nifty पर सारी ओपन पोजीशन्स को भी स्विच कर दिया जाएगा. जिसका मतलब है कि SGX निफ्टी पर जून एक्पायरी के दिन आखिरी बार ट्रेडिंग होगी. उसके बाद निवेशक गिफ्टी सिटी  पर रजिस्टर डॉलर वाले निफ्टी फ्यूचर्स काट्रैक्ट में ही ट्रेड कर सकेंगे. NSE IFSC एनएसई की सब्सिडियरी है और ये गुजरात के गिफ्टी सिटी में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर पर एक एक्सचेंज हैं.

क्या होगा बदलाव-

SGX NIFTY के गुजरात गिफ्ट सिटी शिफ्ट होने से कॉस्ट और फैसिलिटी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. और इस एक्सचेंज का फायदा भी सिर्फ विदेशी निवेशकों को मिलेगा. दरअसल नियमों के मुताबिक भारतीय ट्रेडर्स विदेशी बाजार में डरेवेटिव्स में निवेश नहीं कर सकते हैं. हालांकि अगर प्रोपरायटरी ट्रेडर्स का ब्रोकर के पास खाता है तो वो इनमें इंवेस्ट कर सकते हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

28 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago