मनोरंजन

The Kerala Story BO Day 12: 150 करोड़ क्लब में शामिल हुई अदा शर्मा की ‘द केरला स्टोरी’, तोड़े कई रिकॉर्ड

The Kerala Story BO Day 12: ‘द केरला स्टोरी’ को रिलीज से पहले और बाद में काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. यहां तक ​​कि फिल्म को कुछ राज्यों में बैन भी कर दिया गया था. बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार बिजनेस कर रही है. फिल्म ने 9वें दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और ‘द केरला स्टोरी’ ने रिलीज के 12वें दिन 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. आइए यहां जानते हैं रिलीज के दूसरे मंगलवार या 12वें दिन ‘द केरला स्टोरी’ ने कितनी कमाई की?

द केरला स्टोरी’ में 1 दूसरे दिन आपने कितनी कमाई की?

‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और अभी भी इसे सिनेमाघरों में खूब दर्शक मिल रहे हैं. साथ ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. वहीं, ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज के 12वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

SacNilk की शुरुआती ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 9.80 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. फिल्म की कुल कमाई अब 156.84 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही ‘द केरला स्टोरी’ ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री ने दिया हेल्थ अपडेट

फिल्म के 200 करोड़ पार करने की उम्मीद

‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए मेकर्स इस वीकेंड तक 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं. वैसे ‘द केरला स्टोरी’ साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अब यह फिल्म रणबीर-श्रद्धा स्टारर ‘तू झूठी मैं’ के 177 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही.  ‘द केरला स्टोरी’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम भूमिका निभाई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

18 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

39 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago