होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
साइकल से दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप यादव (फोटो ट्विटर)
Tej Pratap yadav: बिहार सरकार में मंत्री और तेजस्वी यादव के बड़े भाई बुधवार को अपने निराले अंदाज में नजर आए. वह साइकल लेकर अपने दफ्तर पहुंचे. उनके साइकल से दफ्तर पहुंचने पर सवाल किया गया तो लालू यादव के बेटे कहा कि “उनके सपने में सपा नेता मुलायम सिंह यादव आए थे.” जिसके बाद वह अपने दफ्तर साइकल से पहुंचे. तेज प्रताप यादव अभी बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं.
तेज प्रताप यादव ने मुलायम सिंह के सपने में आने की बात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बतायी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- “आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा. उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं. आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं.”
वहीं तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वह सो रहे थे सुबह करीब नौ बजे नेताजी मुलायम सिंह सपने में आए. इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें अपने गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि साइकल चलाने से शरीर फीट रहता है और फीटनेस बना रहती है.
बता दें कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप हमेशा से अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके अक्सर सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होते हैं. इससे पहले वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति के मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर कृष्ण और भगवान शिव के वेश में भी अक्सर नजर आते रहे हैं.
बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन पिछले साल 2022 में 10 अक्टूबर को हुआ था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. वहीं मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…