Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Employment Fair: “आज यूपी में खत्म हो चुका है भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद…”, रोजगार मेले में बोले PM मोदी

Lucknow: उत्तर प्रदेश का 5वें रोजगार मेले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े प्रधानमंत्री. केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस मौके पर उन्होने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया.

रोजगार मेले को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सम्बोधित करते प्रधानमंत्री

Edited by Nitish Pandey

UP Employment Fair: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया. यूपी में ये 5वां रोजगार मेला था, जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और रोजगार पाने वाले सभी को भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी.

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, “पहले रोजगार के लिए लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. आज आवेदन करने से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है.” वह आगे बोले कि, “आज डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटैच किया जाता है. ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के लिए इंटर यूपी खत्म हो गए हैं. अब भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की संभावनाएं खत्म हो चुकी है.”

इसके साथ ही वह आगे बोले कि “आज का दिन एक और चीज के लिए बहुत विशेष है ना, 9 साल पहले आज के दिन 16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. तब पूरा देश उत्साह और विश्वास से झूम था. सबका साथ सबका विकास पत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत और विकसित भारत बनने के लिए प्रवेश कर रहा है.” उन्होंने कहा कि 9 साल पहले 16 मई को चुनाव के नतीजे आए थे वैसे ही एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और आज सिक्किम प्रांत का निर्माण दिन है.

ये भी पढ़ें- Mission 2024: ‘मिशन 2024’ के लिए BJP ने बनाई बड़ी रणनीति, लक्ष्य-80 के साथ मैदान में उतरने की तैयारी, इस वोट बैंक को टारगेट पर रखा

आज हो रहा है नए रोजगार का सृजन

पीएम मोदी ने आगे बयान जारी रखते हुए कहा कि, भारत सरकार की नीति युवाओं की लिए रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं. भारत सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर के 34 लाख करोड़ खर्च किए. इस साल भी 10 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया गया है. सड़क निर्माण के लिए और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कि नए रोजगार का सृजन हो रहा है. देश में 2014 से पहले 75 एयरपोर्ट थे और अब इससे डबल एयरपोर्ट हो गए हैं. गरीबों के लिए भी पिछले 9 वर्षों में उनके लिए घर बनाए गए हैं. वहीं युवाओं को बनाने का काम किया जा रहा है. 9 करोड़ लोगों को पेय जल पहुंचाया जा रहा है, जो रोजगार को सृजित कर रहा है. पीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार देश में आए नए सेक्टर को भी सपोर्ट कर रही है. आज देश में एक लाख स्टार्ट अप है, जिसने 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया है. बता दें कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

वितरित किए 71 हजार नियुक्ति पत्र

बता दें कि उत्तर प्रदेश के 5वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने अलग-अलग जगहों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए. यूपी में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में नियुक्ति पत्र दिया गया. लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी मौजूद रहीं. इस मौके पर स्मृति जुबिन ईरानी ने बताया कि देश में 10 लाख युवाओं को 2023 तक रोजगार देने का लक्ष्य था. वह बोलीं कि समन्वय से जब तक काम ना किया जाए तब तक एक चुनौती बन जाती है. उन्होंने रोजगार पाने वाले युवाओं से मन लगाकर अपना काम करने की सलाह दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital