देश

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को घेरा, कहा- सपा शासनकाल में सहकारी बैंक बने थे लूट का अड्डा

UP News: “सपा की सरकार में सहकारी बैंक लूट का अड्डा बन गए थे. बैंक के खजाने का अपने हितों के लिए उपयोग किया जा रहा था. नतीजतन बैंक डूबने की कगार पर पहुंच गया. हालात यह हो गए थे कि नौ बैंक बंद हो गई थीं. महज पांच बैंकों का संचालन हो रहा है. योगी सरकार पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है. लिहाजा सहकारी बैंक धीरे-धीरे उबरने लगी हैं.” यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का.

वह मंगलवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की 43वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक को संबोधित कर रहे थे. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “योगी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है. सभी विभाग प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं. सहकारी ग्राम विकास बैंक ने भी रफ्तार पकड़ी है. डूबी बैंक फिर से उबर रही हैं. यह अधिकारीयों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है.”

किसानों को मजबूती देने के लिए उठाए जा रहे हैं बड़े कदम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “किसानों को मजबूती देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. जरूरत के हिसाब से किसानों को ऋण मुहैया कराया जा रहा है. किसानों को समय पर किस्त चुकाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है ताकि बैंकों को किसी भी तरह का नुकसान न हो. उन्होंने ऋण वसूली को और तेज करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि बैंक दिल खोल कर ऋण दें, लेकिन उसे वापस जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करें. मौजूदा समय में 60 लाख किसान परिवार को बैंकों से जोड़ा जा चुका है.”

ये भी पढ़ें- Earthquake: इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं? दिल्ली-NCR पर तुर्की जैसी तबाही का खतरा, जानिए क्या है वजहें

चलाएं कॉपरेटिव मूवमेंट

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि “प्रत्येक गांव में सहकारिता बैंक पहुंचे. यह सबकी सहभागिता से ही मुमकिन है. किसानों को मजबूती देने के लिए कॉपरेटिव मूवमेंट चलाने की जरूरत है. कार्यक्रम में यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बैंकों को मजबूत बनाने के लिए खास रणनीति पर काम किया जा रहा है. अधिक से अधिक किसानों व दूसरे जरूरतमंदों तक बैंक पहुंच रही हैं.” कार्यक्रम में नाबार्ड के एसके अरोडा, विजय शंकर राय, मनोज द्विवेदी, राम शरण, जमुना प्रसाद द्विवेदी, संदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago