देश

BJP 44th Foundation Day: 2 सीटों से 303 तक… कैसा रहा बीजेपी का राजनीतिक सफर, कैसे हुई थी शुरुआत?

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर बीजेपी ने कई खास तरह की तैयारियां भी की हैं. स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी एक सप्ताह पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजन करेगी. इसके साथ ही आज गुरुवार को कई कार्यक्रम किए जाएंगे. दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ध्वाजारोहण किया. जिसके बाद बीजेपी के सभी जिला अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे.

बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. हालांकि बीजेपी का यहां तक सफर आसान नहीं रहा है. एक समय था जब बीजेपी अपने अस्तिस्व की लड़ाई लड़ रही थी. वो देश में अपना वर्चस्व बढ़ाने की कोशिश कर रही थी. आइए आपको बीजेपी के पूरे सफर के बारे में बताते हैं, कब से बीजेपी की शुरुआत हुई और कैसे अब दुनिया की सबसे बनी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी की शुरुआत महज 2 सीटों से हुई थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उसके 303 सीटें हासिल हुईं.

साल 1980 में बनी बीजेपी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. हालांकि इसका इतिहास बहुत पुराना है. BJP का इतिहास जनसंघ से जुड़ा हुआ है. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर कांग्रेस से अलग हो गए थे. और उन्होंने 1951 में जनसंघ की शुरुआत की थी. लेकिन जनसंघ को शुरुआत में कोई सफलत हाथ नहीं लगी. 1952 के लोकसभा चुनाव में BJS को केवन तीन सीटें मिलीं और इसके अगले चुनाव में 4 सीटें मिलीं. जिसके बाद धीरे-धीरे जनता दल आगे बढ़ती गई.

यह भी पढ़ें-  Hanuman Jayanti: “जिन जगहों पर धारा 144 लागू, उन इलाकों में शोभायात्रा न निकालने दी जाए”, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, दिल्ली और बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

कैसे हुआ पार्टी का गठन ?

देश में आपातकाल खत्म होने के बाद 1977 में इंदिरा गांधी (उस समय की प्रधानमंत्री) ने चुनाव कराने का फैसला किया. तब जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर सभी कांग्रेस-विरोधी दल एकजुट हुए और ‘जनता पार्टी’ बनाई. 1 मई 1977 को भारतीय जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ. तब जनता दल पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी और मोरारीजी देसाई को प्रधानमंत्री बनाकर केंद्र में सरकार बनाई. हालांकि यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल पायी और तीन साल 1980 में पार्टी के अंदर ही बवाल होने लगा. जिसके चलते मोरारजी देसाई को  1980 में इस्तीफा देना पड़ा और नए चुनाव हुए. उस समय जनता पार्टी 1980 में खत्म हुई और इसके सदस्यों ने नयी पार्टी बीजेपी का गठन किया. उसके समय बिहारी वाजपेयी पार्टी के अध्यक्ष बने.

2 सीट से 303 सीटों तक कैसे बढ़ा बीजेपी का ग्राफ ?

पार्टी के गठन बाद 1984 में पहला चुनाव लड़ा और करारी हार से भाजपा को बड़ा टका लगा. बीजेपी को सिर्फ 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा. हालांकि उसके बाद उसे अलगे लोकसभा चुनाव में 85 सीटों मिलीं. जिससे उसका हौसला बढ़ने लगा. फिर शुरू हुआ 1990 का दशक, और राम मंदिर का बिगुल फूंकने लगा और राम मंदिर आंदोलन के साथ ही बीजेरपी का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ने लगा. कांग्रेस के आखिरी कार्यकाल के समय यानी के 2009 के चुनाव में बीजेपी को 116 मिलीं थी. इसके बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार की खबरें लगातार मीडिया में छाने लगी और उसका असर अभी भी साफ देखा जा सकता है. फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अभी तक के सबसे ज्यादा 282 सीटें मिलीं. और 2019 के चुनाव में 303 सीटों के साथ काबिज. देश में ज्यादातर राज्यों में उसकी सरकार है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago