फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात एक सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. इसी के बाद एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, जहां पर वह तैनात था.
यह मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाने से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर तैनात सिपाही मोहित पुंडीर थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है. उस पर आरोप है कि पास के गांव कुआं खेड़ा निवासी कृष्ण सिंह ने थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिसका सत्यापन कराने के लिए सिपाही मोहित ने उनसे एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित कृष्ण सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन को फोन द्वारा दी. इसके बाद एसपी ने इस सम्बंध में जांच सुदेश कुमार को सौंप दी और जांच सामने आने के बाद मामला सही पाया गया.
ये भी पढ़ें- Raebareli News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा
इस पर आरोपी सिपाही मोहित पुंडीर के खिलाफ एसपी ने एक्शन लेते हुए निलम्बित करने की कार्रवाई तो की ही. साथ ही बढ़ापुर थाने में ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया.
इस सम्बंध में पुलिस विभाग की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि, आरोपी सिपाही ने चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए पैसों की मांग की थी. जांच में इस शिकायत को सही पाया गया है और इसी के बाद उसको निलम्बित कर दिया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
CJI Surya Kant Patna legal services address: सीजेआई सूर्यकांत ने पटना में विक्टिम राइट सेंटर…
मोहन यादव सरकार ने भोपाल मास्टर प्लान 2047 का प्रारूप जारी कर दिया है. इसमें…
Thackeray brothers Mumbai rally against EC: चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में…
Saroj Kanwar Jaipur first woman Deputy Mayor: भाजपा की सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की…
Pandu Pindara Dham Jind Pind Daan: हरियाणा के जींद स्थित पाण्डु पिंडारा धाम में पितृपक्ष…
Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: एशियन गेम्स 2026 में प्राची चौधरी ने महिलाओं की…