Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: जिस थाने में तैनात था सिपाही, वहीं दर्ज हुई उसके खिलाफ FIR, भेजा गया जेल! रिश्वत मांगने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात एक सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है.

फोटो-सोशल मीडिया

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात एक सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. इसी के बाद एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, जहां पर वह तैनात था.

यह मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाने से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर तैनात सिपाही मोहित पुंडीर थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है. उस पर आरोप है कि पास के गांव कुआं खेड़ा निवासी कृष्ण सिंह ने थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिसका सत्यापन कराने के लिए सिपाही मोहित ने उनसे एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित कृष्ण सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन को फोन द्वारा दी. इसके बाद एसपी ने इस सम्बंध में जांच सुदेश कुमार को सौंप दी और जांच सामने आने के बाद मामला सही पाया गया.

ये भी पढ़ें- Raebareli News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

इस पर आरोपी सिपाही मोहित पुंडीर के खिलाफ एसपी ने एक्शन लेते हुए निलम्बित करने की कार्रवाई तो की ही. साथ ही बढ़ापुर थाने में ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया.

इस सम्बंध में पुलिस विभाग की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि, आरोपी सिपाही ने चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए पैसों की मांग की थी. जांच में इस शिकायत को सही पाया गया है और इसी के बाद उसको निलम्बित कर दिया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital