देश

UP News: अयोध्‍या में बस और ट्रक में जबदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, तीन दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. ट्रक और बस की बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद बस के ऊपर ट्रक पलट गया. इसके बाद कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में चार लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं बस में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है.

गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु कर दिया. बचाव टीम ने घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

जानकारी सामने आ रही है कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया है. वहीं राहत कार्य के लिए लगातार बचाल दल अपना कार्य कर र हा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक एम्बुलेंस लगाई गई है. घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बस में और लोग भी फंसे हो सकते हैं.

पूरी घटना को लेकर सीएमओ अजय राजा ने बताया कि, अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है व करीब 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सम्भावना जताई जा रही है. मौके पर 10 एम्बुलेंस मौजूद है. मौके पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार, एसएसपी मुनिराज के साथ ही अन्य पुलिस बल व बचाव टीम मौजूद है. हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक दो की और मौत होने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है.

ये भी पढ़ें- देशभर में धूमधाम से मनायी जा रही है ईद, मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार, सुरक्षा को लेकर इन जगहों पर हाई अलर्ट

बता दें कि घटना अयोध्या के बूथ नंबर 4 पर रगुकुल रेस्टोरेंट के पास हुई. बताया जाता है कि एक बस लखनऊ से अंबेडकर नगर जा रही थी बाईपास के बूथ नंबर 4 के पास हाईवे से बस दर्शन नगर होते हुए अंबेडकर नगर की तरफ मुड़ी उसी समय एक राजस्थान से आ रही ट्रक भी सामने आ गया, जिसके कारण बस की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई. इसी दुर्घटना में बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आज सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4 लोगों की इस हादसे में जान चली गई हैं, लेकिन दो की और खबर आ रही है, फिलहाल अभी दो अन्य की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. जबकि 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कल रात करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

17 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

2 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

3 hours ago