देश

Jhansi: “वो” के चक्कर में उजड़ा पूरा परिवार, विवाद के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, मरने से पहले शख्स ने साले को बताई पूरी बात, घर में मचा कोहराम

-देवेश प्रताप सिंह राठौर

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी सामने आ रही है. यहां प्रेमी से बात करते वक्त पति ने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जमकर दोनों में विवाद हुआ. इस कहासुनी के बीच पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जिसका दुख पति सहन नहीं कर सका और खुद भी मौत को गले लगा लिया. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पति ने मरने से पहले सारी बात अपने साले को बता दी थी. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. दूसरी तरफ, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

मामला जिले के बड़ागांव इलाके से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रेमी से बात करते रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसके बाद पति और पत्नी में जमकर कहासुनी हुई. इस पर नाराज पत्नी ने शुक्रवार की रात को जान दे दी. पत्नी की मौत के बाद शनिवार की तड़के ही पति ने भी जान दे दी. बताया जा रहा है कि मरने से पहले शख्स ने अपने साले (पत्नी के भाई) को पत्नी की पूरी सच्चाई बता दी थी. पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Etawah: ट्रेनों पर पथराव करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, गरीब रथ और शताब्दी एक्सप्रेस को बनाया था निशाना

बड़े भाई की साली से हुई थी शादी

युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके 32 वर्षीय जीजा जेसीबी चलाते थे. उनके बड़े भाई की शादी मध्य प्रदेश के डबरा के ग्राम हरिपुरा में हुई थी. शादी के बाद विवाहिता की 30 वर्षीय दूसरी बहन का भी यहां आना-जाने होने लगा. इस दौरान बड़े जीजा के छोटे भाई और साली के बीच की नजदीकियां बढ़ गईं. जब यह बात घर वालों को पता चली तो उन्होंने 2012 में दोनों की शादी करा दी. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे. उनके दो बच्चे हैं. एक दस साल की बेटी और एक सात साल का बेटा है.

इंस्ट्राग्राम पर दिल्ली के युवक से की थी दोस्ती

साले ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा ने मौत से पहले उसे बताया कि उसकी पत्नी की इंस्ट्राग्राम के जरिए दिल्ली के एक युवक से दोस्ती हो गई थी. वह अक्सर उसी से बात किया करती थी. इससे उसका पति से विवाद होता था. शुक्रवार रात को दोनों मामा की लड़की के जन्मदिन पार्टी में गए थे. वहां मौका पाकर पत्नी युवक से बात करने लगी. किसी रिश्तेदार ने यह बात जीजा को बता दी. इस पर पति ने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद वह बिना खाना खाए ही पत्नी और बच्चों को लेकर अपने घर आ गया और इसके बाद घर पर दोनों के बीच विवाद हुआ.

जन्मदिन पर पति ने ही दिया था मोबाइल फोन

साले ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन 12 वीं तक पढ़ी थी. पिछली बार उसके जन्मदिन पर जीजा ने उसको तोहफे में एक मोबाइल दिया था. तब ही से वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगी थी. इसी बीच इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती दिल्ली के युवक हो गई. दोनों के बीच चैट होती थी, जो कि दोनों की मौत की वजह बना. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में अभी और गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago