Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hapur: सावन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने फूंक दिया ढाबा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर बेखौफ दबंगों ने जरा सी बात पर एक ढ़ाबे को आग के हवाले कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि ढाबा संचालक ने सावन के चलते दबंग को शराब नहीं पीने दी.

आग में जलता ढ़ाबा

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-विशाल गोयल

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर बेखौफ दबंगों ने जरा सी बात पर एक ढ़ाबे को आग के हवाले कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि ढाबा संचालक ने सावन के चलते दबंग को शराब नहीं पीने दी. इस पर नाराज होकर उसने ढ़ाबे में आग लगा दी और पीड़ित अपने व्यवसाय को अपनी आंख के सामने जलते हुए देखता रहा. इस पूरी घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल ढाबा संचालक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

बता दें कि सनातन धर्म का सबसे पवित्र मास सावन की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान सनातनी शराब जैसी चीजों से दूरी बना लेते हैं. वहीं हापुड़ से खबर सामने आ रही है कि यहां के गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव गुलावठी खुर्द में रहने वाले ललित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित उसका एक ढाबा है. पीड़ित ने मीडिया को बताया कि गांव नदपुर का दुल्ली अपने चार साथियों के साथ आया और ढाबे पर आते ही दुल्ली अपने साथियों के साथ गिलास में शराब पीने लगा.

ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, वकीलों के दो गुटों में झड़प, जानिए क्या था मामला

ललित ने बताया कि पहले तो वह देख ही नहीं पाए, लेकिन जब उन लोगों के पास खाने का ऑर्डर लेने के लिए पहुंचे तो शराब पीता देखकर उन लोगों को शराब पीने से मना किया और बताया कि सावन चल रहा है यहां पर शराब मत पियो. इस पर पहले तो उन्होंने ललित को गाली दी और इसके बाद ललित से मारपीट करनी शुरू कर दी और ढाबे में आग लगा दी. देखते ही देखते ढाबा धूं-धूं कर जलने लगा. जब तक फायरबिग्रेड की गाडियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, तब तक ढ़ाबा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था. इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गये. ढाबा जलकर खाक होने से निराश ललित अब अपनी तहरीर लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital