Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: एमपी के सीएम शिवराज ने पत्नी संग की गोवर्धन परिक्रमा, किया बांके बिहारी के दर्शन

Mathura: शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कृष्ण नगरी पहुंचे हैं. पहले ही दिन उन्होंने भीड़ के बीच में पत्नी के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

बाके बिहारी की पूजा करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Mathura-Vrindavan: मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश की कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन पहुंचे हैं. पहले दिन शनिवार को पत्नी के साथ उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किया और मन्नत मांगी. वहीं बीती रात लगभग दस बजे गिरिराज महाराज के धाम में नंगे पांव ही गोवर्धन परिक्रमा की. इसके बाद वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे.

शिवराज सिंह चौहान कान्हा की नगरी से अपार प्रेम और श्रद्धा रखते है, इसीलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो गोवर्धन परिक्रमा और बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के साथ पूजा-पाठ करना नहीं भूलते हैं. यही कारण है कि जब भी शिवराज सिंह चौहान बांके बिहारी के दरबार में माथा टेकने आते हैं उनकी सारी मनोकामना बिहारी के आशीर्वाद से पूर्ण होती दिखाई देती है.

पढ़ें इसे भी- UP News: “भारत के आयुर्वेद का पूरे विश्व में बजेगा डंका…”, CM योगी के लिए बोले उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ “…सख्त हैं”

शनिवार को भी शिवराज सिंह कान्हा की भक्ति में सराबोर नजर आए. जहां उन्होंने पहले बिहारी जी के सामने हाथ जोड़कर कर दर्शन किए वहीं मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.  इस दौरान पूरे बांके बिहारी के मंदिर में जयकारे लगते रहे. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सबका कल्याण हो. सब पर बांके बिहारी, राधा रानी कृपा करें, सब सुखी रहें और सभी निरोगी रहें. राजनीतिक सवालों पर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि यहां ये सब नहीं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे और पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. हालांकि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, लेकिन इसी बीच  भीड़ में जाकर ही मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी के दर्शन किए. इस दौरान मंदिर भजनों व कान्हा व राधे जी के जयकारे से गूंज रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital