देश

Moradabad News: लाठीचार्ज मामले में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, 6 सितंबर को होगी सुनवाई

Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले में लाठी चार्ज मामले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर दी है. इस पर 6 सितम्बर को सुनवाई होगी. 11 जून 2019 को डांसर मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में एक कार्यक्रम को लेकर पहुंची थीं तभी भीड़ बेकाबू हो गई थी. इस घटना में कई दर्शकों को चोटें भी आई थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

शिवसेना के रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद दायर किया था और आरोप लगाया था कि घटना डांसर सपना चौधरी की वजह से हुई है. इसी के साथ उन्होंने पूरी घटना का जिक्र भी किया है. इस मामले की सुनवाई एसीजेएम दो की अदालत में चल रही है. तो दूसरी ओर वादी के अधिवक्ता ने बताया कि सिविल लाइंस थाने कोर्ट ने आख्या रिपोर्ट मांगी थी और अब आख्या आ गई है. इस पर बहस के लिए 6 सितंबर की तारीख को तय किया गया है.

ये भी पढ़ें– Haryana Violence: दंगों के बाद नूंह और मेवात में कैसे हैं हालात ? क्या तनाव की स्थिति हुई कम, अब 11 अगस्त तक इंटरनेट रहेगा बंद, जानिए पूरा अपडेट

उन्होंने जिला प्रशासन पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने का भी आरोप लगाया था और कहा था कि कार्यक्रम में आधी रात तक डीजे बजा था. इस मामले में पहले भी कई बार सुनवाई के लिए तारीखें तय हो चुकी हैं.

जानें कौन है सपना चौधरी?

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर हैं और उनके डांस के वीडियो लाखों बार शेयर किए और देखे जाते हैं. सपना ने कई हिन्दी फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म भी किया है और वह हरियाणा सहित देश-विदेश में भी मशहूर हैं. उनके डांस का स्टाइल लोगों को दीवाना बना देता है. सपना मूल रूप से हरियाणवी डांस करती हैं और वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में एक प्रतिभागी के रुप में हिस्सा ले चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

34 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

40 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

52 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago