देश

Etawah: घर में युवती को अकेला पाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Etawah News: यूपी के इटावा जिले के थाना इकदिल क्षेत्र में दोपहर को घर में अकेली युवती को पाकर पड़ोसी उसके घर में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. चीख-पुकार सुनकर युवती का चचेरा भाई घर में पहुंचा तो युवती के साथ युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर आरोपी को दबोच लिया. आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पीड़िता ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया और पुलिस को सूचना दी.

जानकारी सामने आ रही है कि इकदिल क्षेत्र के एक मकान में युवती दोपहर के समय में अकेली थी और माता-पिता खेत में काम करने गए थे. तभी पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उससे जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी और युवती के साथ दुष्कर्म किया. चीख-पुकार सुनकर युवती का चचेरा भाई घर में आ गया और आरोपी को दबोच लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवती अपने भाई के साथ अपने परिजनों के पास गई और खेतों पर काम कर रहे अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई. हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी नहीं मिला. बताया जा रहा है कि आरोपी को उसकी मां ने कमरे से किसी तरह निकाल लिया था. इस सम्बंध में सिटी एसपी कपिल देव व सिटी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया.

पढ़ें इसे भी- UP News: सैकड़ों शिक्षामित्रों ने राजधानी में भरी हुंकार, शिक्षकों के बराबर वेतन-भत्ते की मांग

पीड़िता की मां ने सुनाई पूरी आपबीती

पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की घर में जानवरों को चारा डाल रही थी. इतने में पड़ोस का लड़का घर में घुस गया और बेटी के साथ गलत काम किया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर देवर का लड़का घर में घुसा और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया. लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती उसकी मां मेरे घर में पीछे के दरवाजे से घुस गई और जिस कमरे में आरोपी बंद था, उसका ताला तोड़कर आरोपी को भगा दिया.

आरोपी की तलाश जारी है

इस सम्बंध में इटावा सिटी एसपी कपिल देव ने बताया कि पीड़ित युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं घटना की पूरी जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है. आरोपी युवक को पुलिस तलाश रही है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

17 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

21 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

39 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

46 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago