देश

UP News: अब जनप्रतिनिधियों की कॉल का जवाब न देने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, योगी सरकार सख्त

UP News: अब उत्तर प्रदेश के वे अधिकारी सतर्क हो जाएं जो जनप्रतिनिधियों (संसद सदस्यों और विधानमंडल सदस्यों) की कॉल को अनदेखा कर जवाब नहीं देते हैं क्योंकि प्रदेश के तमाम जिलों से आ रही शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं. उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश दिया है. इसी के साथ कॉल न उठा पाने की स्थिति में मैसेज कर या कॉल बैक कर बात करने की हिदायत दी है.

होगी कड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है और कहा है कि संसद एवं विधानमंडल सदस्यों के प्रति शिष्टाचार और अनुमन्य प्रोटोकॉल के अनुपालन किया जाए. ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ शासन ने अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है ताकि सभी अपने फोन में जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सेव कर सकें.

बता दें कि मंगलवार को सदन में एक सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इस समस्या को लेकर बात कही थी, जिस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आश्वासन दिया था कि इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. देर शाम तक शासन की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को इस संबंध में समस्त अधीनस्थ अधिकारियों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए.

ये भी पढ़ें– Manipur News:  मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज की FIR, तलाशी अभियान के दौरान रोका था रास्ता

नम्बर सेव करने की देनी होगी सूचना

जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सेव करने के बाद इसकी सूचना प्रत्येक अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी अपने प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी को देंगे. निर्देश में आगे ये कहा गया है कि जिलाधिकारी अपने जनपद की सभी संकलित सूचना को मंडलायुक्त को उपलब्ध कराएंगे. मंडलायुक्त अपनी सूचना शासन में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव को उपलब्ध कराएंगे. इसी के साथ निर्देश में ये भी कहा गया है कि संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव प्राप्त सूचना संकलित कर उसकी एक प्रति संसदीय शिष्टाचार व पत्राचार अनुभाग तक पहुंचाएंगे या उनको उपलब्ध कराएंगे. इसी के साथ जिलाधिकारी को अपने जनपद में संबंधित जनप्रतिनिधि (संसद सदस्य व विधान मंडल सदस्य) के मोबाइल नंबर को कार्यालय के सूचना पटल पर भी लिखना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

9 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

20 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

39 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago