लाइफस्टाइल

मेंटल हेल्थ अच्छा रखने के लिए आज से ही खाना शुरू करें ये 3 चीजें, नहीं होगी डिप्रेशन की समस्या

Foods For Mental Health: आजकल की बिजी लाइफ के चलते अपने शरीर पर ध्यान है दे पाते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जरूरी नहीं है कि ये बीमारियां केवल शारीरिक ही हों, बल्कि आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से निपटने के लिए कुछ चीजों का सेवन करके इनसे बचा जा सकता है. जिनमें अंडे और अनानास के साथ कई पोषक तत्व शामिल है. आज हम आपको ऐसे फूड्स से बारे में बताएंगे, जिससे कही हद तक आपकी समस्या दूर हो सकती है.

अंडे का सेवन

मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं. इसमें विटामिन बी 2, बी 12, कोलीन, आयरन और ट्रिप्टोफैन का गुण होता है, जिनके कारण माइंड मैमोरी काफी तेजी के साथ बढ़ती है.अगर आप भी स्वस्थ्य दिमाग चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करें. मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अंडे की काफी अहम भूमिका होती है. ब्रेन के लिए एक सुपरफूड्स विटामिन है. ये दिमाग के सेल्स को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ ही मेमोरी बूस्टर भी है. इसका सेवन करने से आपका खराब मूड आसानी के साथ सही हो सकता है.

अनानास का करें सेवन

अनानास का जूस एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व डिप्रेशन की समस्या से छुटकारे देते हैं. इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा, यह अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक अच्छा स्रोत है जो सेरोटिन, एक हैप्पी हार्मोन का उत्पादन करता है, जिससे खराब मूड को सही करने में सहायता मिलती है.

रोजाना दूध पिये

दूध मानसिक सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. इसे पीने से तनाव को कम किया जा सकता है. दूध में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन (मट्ठा और कैसिइन सहित) आपको तृप्त और संतुष्ट महसूस कराते हैं, जिससे आपको भूख लगने पर बिस्तर पर नहीं जाना पड़ता. वहीं, स्किम्ड डेयरी, फर्मेंट डेयरी और छाछ दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago