देश

Amethi: अमेठी के गांव में दो पक्षों में खूनी विवाद, बीच बचाव कराने गए प्रधान पति पर लोहे की सरिया से हमला, मौत

Amethi Crime News: यूपी के अमेठी जिले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सुलह समझौता कराने गए महिला प्रधान के पति पर जानलेवा हमला कर दिया. लोहे के सरिया से किए गए हमले में उसकी वहीं दर्दनाक मौत हो गई. हमले में प्रधान के पति के एक साथी को भी निशाना बनाया गया, वो गंभीर रूप से घायल है.

संवाददाता के अनुसार, यूपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव में बुधवार की दोपहर मुस्लिम समुदाय के राजू और टिल्लम के बीच दरवाजा लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था. उनमें मारा-मारी मची हुई थी. इस विवाद के बारे में किसी ने प्रधान को फोन किया था, जिसके बाद प्रधान के पति रिजवान अहमद अपने ड्राइवर और सहयोगी रामधनी पासी के साथ दोनों पक्षों में समझौता कराने मौके पर पहुंचे.

हत्यारोपी का नाम राजू बताया जा रहा

आरोप है कि वहां घटनास्‍थल पर राजू नाम के शख्‍स ने लोहे की रॉड रिजवान और रामधनी में मारी, इस हमले में रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई, और उसका ड्राइवर रामधनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस वारदात के बाद वहां हाय-तौबा मच गई. कुछ लोग घायल रामधनी को सिंहपुर सीएचसी सेंटर ले गए. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया.

यह भी प​ढ़ें: “जब तक कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस नहीं लौटते…”, महबूबा ने कश्मीर के हालात का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना

हालात हुए तनावपूर्ण, पुलिसकर्मी तैनात
जानलेवा घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिसकर्मियों की कई गाडि़यां घटनास्‍थल पर पहुंचीं. मृतक रिजवान के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया. वहीं, हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी. तनाव को देखते गांव में काफी संख्‍या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

34 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

38 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

44 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

52 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

55 minutes ago