देश

Ayodhya: रामायण के ‘राम’ ने भेष बदलकर किए रामलला के दर्शन, रामचरितमानस विवाद पर कहा, “कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए करते हैं ऐसा”

Ayodhya: रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. इसी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान वह भेष बदलकर संन्यासी रूप में दिखाई दे रहे थे और इसी रूप में उन्होंने रामलला के दर्शन किए. ताकि उनको कोई पहचान न ले और वह आराम से दर्शन व पूजन कर सकें.

जानकारी सामने आ रही है कि रामायण में अभिनय के बाद पहली बार अयोध्या राम मंदिर आंदोलन पर आधारित बन रही फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह अयोध्या पहुंचे हैं और फिर रामलला के दर्शन भी किए. इस दौरान रामचरितमानस पर उठे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि “कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा विवाद उठाते रहते हैं. उन्होंने आगे बताया कि वह राम मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म 695 की शूटिंग करने अयोध्या पहुंचे हैं.”

इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. इसी के साथ रामायण के सीन शबरी के जूठे बेर खाने को लेकर कहा कि समाज समाज होता है. इसमें ना कोई दलित होता है और न ही किसी अन्य जाति का. समाज को समाज ही होना चाहिए राम जी का भी यही संदेश था.

बता दें कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर विवादित बयान दिया था और प्रधानमंत्री से इसे हटाने अथवा संशोधित करने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: पीड़ितों को वापस की जाएंगी माफिया अतीक अहमद द्वारा कब्जाई गईं जमीनें, यूपी सरकार कर रही है आयोग के गठन पर मंथन

फिल्म 695 की करने आया हूं शूटिंग

पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि, “मैं यहां एक फिल्म करने आया हूं जिसका टायटिल है 695. तीनों फिगर अयोध्या के इतिहास के लिए, राम मंदिर के इतिहास लिए, हमारे इतिहास के लिए कितनी अहम हैं, कितनी इंपॉर्टेंट है ये आप सभी जानते हैं. तो उसी को लेकर एक फिल्म हैं. राम मंदिर में एक भूमिका थी. हमारे जीवन में किस तरह से इसका आगाज था बहुत साल पहले. उसी को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं. वो आप सभी को अच्छी लगेगी. उसमें एक संयासी का पात्र हैं. जिसकी पूरी इच्छा है कि राम मंदिर बने और मैं मेरे राम के दर्शन कर पाऊं. बल्कि एक लाइन है जो आपको बताना चाहूंगा, जिसकी शूटिंग कल मैंने की, “मेरी व्याधियों का उपचार औषधि नहीं हैं राममंदिर हैं वही मुझे रोग मुक्त कर सकता हैं” ये कारेक्टर मेरा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

20 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

24 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

38 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

38 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

39 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

53 minutes ago