देश

UP News: गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, 61 युवतियों के साथ 39 युवक गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे बड़े देह व्यापार का खुलासा किया है. छापेमारी कर 61 युवतियों के साथ 39 युवकों को गिरफ्तार किया है. मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद के महाराजपुर स्थित पैसेफिक मॉल से सामने आया है.

बता दें कि गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लगातार इस तरह के जिस्मफरोशी के धंधे पर यहां कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत बुधवार रात साहिबाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में ये बड़ी कार्रवाई की गई. जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर मसाज सेंटर के नाम पर कई जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसे रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुहिम जारी है. इसी मुहिम के अंतर्गत लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक चर्चित पेसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधा पर बुधवार को पुलिस ने मिली सूचना के बाद छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई. छापा मारी के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद लड़के-लड़कियां इधर-उधर छुपने लगे. इस दौरान पुलिस ने 61 युवतियों के साथ ही 39 युवकों को गिरफ्तार किया और पकड़ कर थाने ले आई.

ये भी पढ़ें- UP News: धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि से बजने वाले लाउडस्पीकर पर फिर से लगेगी रोक, CM योगी ने दिए ये निर्देश, नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सेवा होगी समाप्त

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद महाराजपुर स्थित पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस को भनक लगने के बाद बुधवार को लिंक रोड थाना पुलिस की टीम सहित ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक चंद्र यादव की स्पेशल टीम ने छापेमारी की. इस दौरान कुल 61 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा गया हैं. पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार संयुक्त ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में छापा मारा. सभी लोगों को लिंक रोड थाने में लाया गया. पुलिस सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान में हिटलर राज? इमरान की बहनों को बख्तरबंद गाड़ी में उठा ले गई पुलिस

Imran Khan Sisters Arrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा…

3 minutes ago

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पिता से मिले पीएम मोदी, ब्रज क्षेत्र पर लिखी गई उनकी पुस्तक को खुद किया स्वीकार

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

17 minutes ago

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

24 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

35 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

43 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

45 minutes ago