खेल

VIDEO: लग गई MS Dhoni के रिटायरमेंट पर मुहर! चेपॉक में ये नजारा देख इमोशनल हुए फैंस

Chennai Super Kings, IPL 2023: क्या आपने कभी कमेंटेटर को किसी खिलाड़ी के पीछे ऑटोग्राफ लेने के लिए भागते हुए देखा है? नहीं देखा तो अब देख लीजिए. क्योंकि रविवार को चेपॉक में कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, सीएसके ने अपना आखिरी घरेलू मैच रविवार को चेन्नई में खेला. उन्होंने चेपॉक में केकेआर की मेजबानी की लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें हार मिली. मगर मैच के बाद जो तस्वीरें सामने आई है वो अमूमन टीमें किसी बड़ी जीत के बाद करती हैं. लेकिन, चेन्नई ने हार के बाद ऐसा किया और इसकी वजह हैं एमएस धोनी.

माही संग CSK के खिलाड़ियों ने लगाए चेपॉक के चक्कर

एमएस धोनी समेत चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने चेपॉक के गोल-गोल चक्कर लगाए और अपने फैंस का अभिवादन किया. उन्होंने फैंस को तरह-तरह के गिफ्ट भी बांटे. आपको बता दें, होम ग्राउंड पर सीएसके का इस सीजन का ये आखिरी मैच था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: 4 शतक से 4 डक तक, एक साल में बदल गई इस धाकड़ बल्लेबाज की किस्मत…

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि धोनी ने प्लेऑफ से पहले सीएसके के 13वें मैच में ही लैप ऑफ ऑनर क्यों लिया? क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है और यह अपने होम ग्राउंड पर धोनी का आखिरी मैच था? क्या अगले सीजन में माही नहीं दिखेंगे? क्या धोनी और सीएसके का साथ छूट जाएगा? इन सवालों के जवाब अब भी सामने नहीं आए और उम्मीद की जा रही है कि सीजन के अंत तक इसका जवाब मिला जाएगा.

जैसे ही धोनी एंड कंपनी ने लैप शुरू किया, गावस्कर जो स्टार स्पोर्ट्स के लिए नेरोली मीडोज और केविन पीटरसन के साथ एक प्रसारण के बीच में थे. वो अपने हाथ में मार्कर पेन लेकर सीएसके कप्तान की ओर दौड़ पड़े. जैसे ही वह धोनी के करीब पहुंचे, गावस्कर ने उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा और धोनी ने हामी भर दी. गावस्कर की शर्ट पर हस्ताक्षर करने के बाद धोनी ने इस महान बल्लेबाज को गले लगाया जो फिर प्रसारण में शामिल हो गए.

मैच हाइलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, शिवम दूबे जुझारू पारी के बाद सीएसके सिर्फ 144 रन ही बना पाई.  जवाब में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने कोलकाता को 6 विकेट से जीत दिलाई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago