देश

UP News: राम मंदिर उद्घाटन से पहले परिवहन निगम ने लिया बड़ा फैसला… हर 15 मिनट में वाराणसी से अयोध्या के लिए संचालित होंगी बसें, ये मिलेंगी सुविधाएं

Ayodhya Ram Mandir: जहां एक ओर भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के पट राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे तो वहीं अब प्रदेश के परिवहन निगम ने भी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अयोध्या भ्रमण कराने का फैसला कर लिया है. तो वहीं आध्यात्मिक नगरी वाराणसी और अयोध्या के लिए बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र के लिए बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों शहरों के श्रद्धालुओं को आने-जानें में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी से अयोध्या को जोड़ने के लिए और ज्यादा बसें संचालित की जाएंगी. यह बस सेवा हर घंटे पर नॉन एसी तो आधे घंटे पर AC बस के रूप में उपलब्ध रहेगी.

इस सम्बंध में परिवहन निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि, यह बस वाराणसी से सीधे अयोध्या तक भक्तों को पहुंचाएगी. फिलहाल परिवहन निगम ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए फैसला लिया है और राम भक्तों के लिए आने वाले दिनों में हर 15 मिनट पर वाराणसी से अयोध्या की बस सेवा भी शुरू करने जा रहा है. तो वहीं ये भी योजना है कि राम भक्तों को मंदिर के द्वार तक पहुंचाया जाए, इसके लिए भी योजना बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratishtha: ननिहाल के सुगंधित चावल से रामलला को लगेगा भोग… 300 टन चावलों से भरे 11 ट्रकों को रवाना करेंगे छत्तीसगढ़ CM

बड़ा पर्यटन स्थल बन रहा है वाराणसी और अयोध्या

इसको लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि, अयोध्या-वाराणसी भविष्य के नजरिए से बहुत बड़ा पर्यटन स्थल विकसित हो रहा है. इसी को देखते हुए आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी से अयोध्या की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने आगे जानकारी दी कि, अभी वाराणसी से अयोध्या के लिए 3 से 4 बसें ही चल रही थीं. अब हम लोगों ने हर 1 घंटे पर साधारण बस और आधे घंटे पर एसी बस की सेवा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. जल्द हम 15 मिनट में भी अयोध्या के लिए बसें उपलब्ध कराएंगे.

ये दी जाएगी सुविधा

इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, इसके अलावा वाराणसी से अयोध्या के लिए बुकिंग सेवा भी शुरू की जाएगी, जो सुबह वाराणसी से लोगों को अयोध्या ले जाकर वहां पर्यटन करवाकर शाम को वापस लौट आए. उन्होंने आगे जानकारी दी कि, यात्रियों की बुकिंग के अनुसार, डिपो से बस निकालकर सीधे उन तक पहुंचेगी और फिर वापस यात्रा करने के बाद उनके स्थल पर छोड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago