देश

Ghaziabad Crime: न ससुराल न मायका हुआ अपना… पति से तलाक के बाद मायके लौटी महिला, सोते वक्त पिता ने गला घोंटकर मार दिया

Ghaziabad News Today: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रूह कंपा देने वारदात अंजाम दी गई. यहां रविवार तड़के डासना में एक 28 वर्षीय महिला की उसके पिता ने कथित तौर पर सोते समय गला घोंटकर हत्या (Father killed Daughter) कर दी. मृतका की पहचान रुखसार की तौर पर हुई है, जिसका 9 साल पहले निकाह कराया गया था.

पुलिस के मुताबिक, रुखसार को उसके शौहर ने तलाक देकर भगा दिया था, वह 12 जुलाई को अपने माता-पिता के घर लौट आई थी और तब से उनके साथ रह रही थी. शनिवार शाम को उसकी अपने पिता अहमद अली के साथ तीखी बहस हुई, जिन्होंने तलाक के लिए उसे दोषी ठहराया. बताया जाता है कि रविवार सुबह लगभग 4 बजे, अहमद ने अपनी बेटी के कमरे में जाकर एक दुपट्टा से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वह घर से भाग गया.

नौ साल पहले मसूरी के युवक से हुआ था निकाह
पुलिस ने बताया कि रुखसार का निकाह नौ साल पहले मसूरी के एक शख्स से हुआ था. हालांकि, उसके कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे. पुलिस ने कहा कि उसके शौहर ने उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने हाल ही में अलग होने का फैसला किया.

अपने माता-पिता के घर लौटने के बाद उदास थी
एक जांच अधिकारी ने कहा कि रुखसार डासना में अपने माता-पिता के घर लौटने के बाद उदास थी और उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. वह न तो घर में कुछ खाती थी और न ही किसी से बात करती थी. कुछ दिन पहले उसके चाचा उसे अपने साथ अपने घर ले गए, इस उम्मीद से कि रिश्तेदारों के बीच उसे अच्छा महसूस होगा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

बिस्तर पर रात भर करवटें बदलता रहा अहमद
शनिवार को डिनर के दौरान अहमद ने रुखसार पर अपने परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “उस दौरान उनमें खूब बहस हुई थी, और फिर सब सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए. अहमद की बीवी ने बताया कि अहमद बिस्तर पर रात भर करवटें बदलता रहा. और, जब घर में सभी लोग गहरी नींद में थे तो वह दबे पांव रुखसार के कमरे में गया. वहां उसने एक दुपट्टा उठाया और उससे बेटी का गला घोंट दिया. उसके बाद वह घर से भाग गया.,”

मां जागी तो देखा- बेटी कमरे में बेसुध पड़ी थी
एक घंटे बाद रुखसार की मां जब सोकर उठीं और अपने कमरे का दरवाजा खुला पाया. उसने अंदर झांककर देखा तो रुखसार बेसुध मिली. बाद में 28 वर्षीय रुखसार के भाई ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पति ने कहा- मेरी पत्‍नी दरोगा बन गई, अब अपने प्रेमी के साथ रह रही, वापस बुलाने पर झूठे केस में फंसाने की दे रही है धमकी

गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं
एसीपी (वेव सिटी) सलोनी अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में आरोपी रुखसार का पिता अहमद ही है, उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उन्‍होंने कहा, “उसे गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं. हम आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

21 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago