Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election 2023: “एक्सीडेंट हुआ, कांग्रेसी पैदा हो गए और इतिहास को कलंकित कर दिया”, मध्य प्रदेश में गरजे यूपी सीएम योगी, कांग्रेस पर कसा तंज

MP Politics: यूपी सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अकबर को महान मानती थी लेकिन भाजपा महाराणा प्रताप और शिवाजी को महान मानती है.

Yogi Adityanath

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को शाजापुर और देवास में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंनें कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अकबर को महान मानती थी लेकिन भाजपा महाराणा प्रताप और शिवाजी को महान मानती है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा कांग्रेस के लिए सांप्रदायिकता था लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्रीयता का प्रतीक है. इसी के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया शब्द इतिहास बन चुका है.

मुसलमानों का अधिकार है

चुनावी सभाओं में योगी कांग्रेस पर लगातार हमला बोलते दिखे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार है. इसी के साथ सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पग-पग पर इतिहास को कलंकित और अपमानित किया है. कांग्रेस ने राम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था. इसी के साथ कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उनके लिए भारत का इतिहास पं. जवाहर लाल नेहरू से प्रारंभ होता है. पंडित नेहरू अपने को एक्सीडेंटल कहते थे, यानी एक्सीडेंट हुआ, कांग्रेसी पैदा हो गए.

ये भी पढ़ें- Yogi Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तय हुई तारीख! राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम योगी, इन चेहरों पर चर्चा तेज

राम विरोधी है कांग्रेस

शुजालपुर में भाजपा उम्मीदवार इंद्र सिंह परमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि एक ओर रामभक्त हैं दूसरी ओर राम विरोधी हैं. इसी के साथ अयोध्या को लेकर कहा कि कांग्रेस ने कह दिया था कि अयोध्या में परिवर्तन नहीं होना चाहिए, लेकिन राम भक्तों ने कहा कि अयोध्या में गुलामी के ढांचे को हटा देंगे. न रहेगा बांस न रहेगी बांसुरी. इस मौके पर सीएम ने कहा कि यूपी और एमपी की साझी विरासत, संस्कृति व परंपरा के साथ ऐसे जुड़े हैं, जैसे एक आत्मा और दो शरीर हैं.

कांग्रेस को नहीं मतलब भारतीयता से

यूपी सीएम योगी ने कालापीपल में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत व भारतीयता से कोई मतलब नहीं है. कांग्रेस हिन्दुओं के साथ जैसा भेदभाव करती थी उसके लिए युवा पीढ़ी को कभी उन्हें माफ नहीं करेगी. तो वहीं खातेगांव में भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा तथा बागली से मुरली भवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता को सम्बोधित करने पहुंचे योगी ने कहा कि, कांग्रेस की त्रासदी बन चुकी है. चुनाव में कांग्रेस को समाप्त कर दीजिए तो समस्या समाप्त हो जाएगी.

सीएम ने भाषण रोककर एक व्यक्ति को भेजा अस्पताल

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे, उसी दौरान मंच के सामने एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई. इस पर मुख्यमंत्री ने भाषण बीच में ही रोककर बीमार व्यक्ति को एस्कॉर्ट में लगी एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए और सही उपचार कराने के लिए कहा. इसी के साथ ही मंच पर बैठे सांसद को भी उनकी सहायता के लिए साथ में जाने के लिए कहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital