Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: जौनपुर में सपा विधायक और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, एक-दूसरे को दिया धक्का, वायरल हुआ वीडियो

Jaunpur: सपा विधायक ने सड़क के किनारे नाली बनवाने के लिए जेई व ठेकेदार को बंधक बना लिया था, जिनको छुड़ाने के लिए ही पुलिस पहुंची थी.

UP News

सपा विधायक और पुलिस में भिड़ंत

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और सपा (समाजवादी पार्टी) के विधायक के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है.

बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं इसी बीच ये वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता सपा को घेर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि सपा हमेशा से पुलिस और अन्य लोगों को परेशान करती रही है. अब जब सत्ता में नहीं है, तब भी उसके जनप्रतिनिधि लोगों को बंधक बना रहे हैं.

बता दें कि जौनपुर से सपा के मल्हनी विधायक लकी यादव पर आरोप लगा है कि वह सड़क के किनारे नाली का निर्माण करा रहे हैं और इस के लिए उन्होंने कुछ सरकारी कर्मचारियों के साथ ही जेई व ठेकेदार को बंधक बना लिया था और नियम के विरुद्ध काम करा रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले विधायक को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब विधायक नहीं माने तो पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई. इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की और बहस शुरू कर दी. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को पहले धक्का देना शुरू किया. इसके जवाब में कुछ पुलिस भी उनको पीछे धकेल रही है. तो वहीं अन्य पुलिस कर्मी व दूसरे लोग एक-दूसरे को धक्का मुक्की दे रहे लोगों को अलग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1650402774624993282?s=20

ये भी पढ़ें- अजब-गजब: मंगनी टूटने पर युवती ने वापस मांगा अपना टेडी, युवक ने पकड़ा दिया नारियल पानी का बिल

सूत्रों की मानें तो बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस विधायक के चुंगुल से कर्मचारियों, जेई व ठेकेदार को छुड़ा सकी.  इस दौरान मौके पर भारी संख्या में सिटी कोतवाली व लाइनबाजार की पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले को शांत कराया. यह मामला सिटी कोतवाली के जेसीज चौराहा के समीप का बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital